PAK vs ENG T20 World Cup 2022: दूसरी बार टी20 चैंपियन बना इंग्लैंड, फाइनल में पाकिस्तान का टूटा ख्वाब

रांची: टी20 वर्ल्ड कप 2022 टूर्नामेंट के फाइनल मैच में इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान की टीम के साथ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ। इस मैच में इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स ने कठिन परिस्थिति में बेजोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को टी20 चैंपियन बना दिया। इंग्लैंड की टीम ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम कर लिया जबकि पाकिस्तान की टीम का एक बार फिर से चैंपियन बनने का ख्वाब अधूरा रह गया। विश्व क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब कोई टीम वनडे चैंपियन टीम टी20 चैंपियन बनी।

इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहली पारी में इंग्लैंड की सधी गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखरी हुई नजर आई। इस टीम की तरफ से कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो पाई और इसका नतीजा रहा कि बाबर आजम की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन ही बनाए और इंग्लिश टीम को जीत के लिए 138 रन का लक्ष्य मिला था।

इस मुकाबले में इंग्लैंड को लक्ष्य बेशक कम स्कोर का मिला था, लेकिन पाकिस्तान ने दूसरी पारी में अपनी बल्लेबाजी से इस टीम के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी थी। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने दमदार गेंदबाजी के जरिए इंग्लैंड को मुश्किल में जरूर डाल दिया, लेकिन बेन की पारी ने सबकुछ बदल दिया और उनकी टीम चैंपियन बनी। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 19 ओवर में 5 विकेट पर 138 रन बनाते हुए अपनी टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close