पलामू …और राजा निकला अंसारी : इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी लव..सेक्स व शोषण की कहानी, मामला पहुंचा थाने, पहचान छुपाकर बनाये रिलेशन…

पलामू के मोहम्मदगंज में युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर संबंध बनाने, शादी का झांसा देने, ब्लैकमेलिंग और मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की।

पलामू। झारखंड के पलामू जिले पहचान छुपाकर…लव..सेक्स और शोषण का मामला सामने आया है। मामला पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र का है, जहां सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई दोस्ती अब पुलिस जांच का विषय बन गई है। शिकायत के मुताबिक उत्तर प्रदेश की एक युवती ने मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के कररिया गांव निवासी युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर प्रेम संबंध बनाने, शादी का झांसा देकर शारीरिक और मानसिक शोषण करने, निजी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने तथा मारपीट कर मोबाइल और लैपटॉप छीन लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी पहचान

बताया जा रहा है कि पीड़िता, जो उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई की रहने वाली है और एक निजी ई-कॉमर्स कंपनी में कार्यरत है, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि करीब दो वर्ष पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी युवक से हुई थी। युवती का आरोप है कि युवक ने अपना नाम “राजा” बताकर उससे संपर्क किया और धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी। युवती यूपी के शैफाई शहर के ठाकुर परिवार से जुड़ी हैं। अमेजन में उसे अच्छी सैलरी मिलती. मगर अब उसकी जिंदगी को राजा ने पूरी तरह तबाह कर दिया है।

युवती का दावा है कि आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर भावनात्मक रूप से उसे अपने करीब लाया और बाद में आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक शोषण किया। शिकायत के अनुसार, इस दौरान उसके निजी फोटो और वीडियो भी बना लिए गए, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर ब्लैकमेल करने के लिए किया गया।

निजी वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि जब उसे युवक की वास्तविक पहचान की जानकारी मिली और उसने संबंध समाप्त करने की कोशिश की, तब आरोपी कथित रूप से निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। युवती का कहना है कि इसी डर के कारण वह लंबे समय तक मानसिक दबाव में रही।

फोटो और वीडियो वापस लेने पहुंची थी गांव

युवती के अनुसार, वह अपने निजी फोटो और वीडियो वापस लेने के उद्देश्य से दो बार आरोपी के गांव पहुंची थी। उसका दावा है कि पहली बार वह 5 जून को गई थी, जबकि हाल ही में दूसरी बार पहुंचने पर उसे रातभर घर के बाहर रखा गया। उसने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई और उसका मोबाइल फोन तथा लैपटॉप भी छीन लिया गया।पीड़िता ने बताया कि वह किसी तरह वहां से निकलकर करीब छह किलोमीटर पैदल चलकर मोहम्मदगंज थाना पहुंची और पुलिस से सुरक्षा एवं न्याय की गुहार लगाई।

आरोपी पक्ष ने आरोपों को बताया निराधार

दूसरी ओर आरोपी युवक इस्तयाक अंसारी उर्फ राजा की मां हलीमा ने युवती के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि युवती दो बार उनके घर पहुंचकर हंगामा कर चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवती मामले को खत्म करने के बदले पांच लाख रुपये की मांग कर रही थी।हलीमा का कहना है कि उनका परिवार अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई

मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने बताया कि युवती फिलहाल थाना पहुंची थी और उसकी शिकायत प्राप्त हुई है। प्रथम दृष्टया मामला सोशल मीडिया के माध्यम से बने प्रेम संबंध से जुड़ा प्रतीत होता है।उन्होंने कहा कि युवती के लिखित आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close