पंचांग: आज रोहिणी व्रत के साथ पौष मास का आगाज! नोट करें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang: Today marks the beginning of Paush month with Rohini fasting! Note the auspicious time and Rahukaal timings.

पंचांग : आज 05 दिसंबर, 2025 शुक्रवार, के दिन पौष महीने की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि है. इस दिन पर माता दुर्गा का शासन है. नए प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग और चिकित्सा संबंधी कामों के लिए अच्छा दिन है. किसी भी तरह का अन्य बड़ा शुभ काम नहीं करना चाहिए. आज से पौष माह की शुरुआत हो रही है. आज रोहिणी व्रत भी है.

5 दिसंबर का पंचांग

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  1. विक्रम संवत : 2082
  2. मास : पौष
  3. पक्ष : कृष्ण पक्ष प्रतिपदा
  4. दिन : शुक्रवार
  5. तिथि : कृष्ण पक्ष प्रतिपदा
  6. योग : सिद्धि
  7. नक्षत्र : रोहिणी
  8. करण : बलव
  9. चंद्र राशि : वृषभ
  10. सूर्य राशि :वृश्चिक राशि
  11. सूर्योदय : सुबह 07:06 बजे
  12. सूर्यास्त : शाम 05:53 बजे
  13. चंद्रोदय : शाम 05.36 बजे
  14. चंद्रास्त :सुबह 07.22 बजे
  15. राहुकाल : 11:08 से 12:29
  16. यमगंड : 15:11 से 16:32

मंदिर निर्माण के लिए शुभ है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे. रोहिणी को शुभ नक्षत्र माना जाता है. इस नक्षत्र का विस्तार वृषभ राशि में 10 से लेकर 23:20 डिग्री तक होता है. यह एक स्थिर प्रकृति का नक्षत्र है. इसके देवता ब्रह्मा और शासक ग्रह चंद्रमा हैं. कुआं खोदने, नींव या शहर बनाने, प्रायश्चित कर्मकांड, पौधरोपण, राज्याभिषेक, भूमि खरीदने, मेधावी कर्म करने, बीज बोने, देवताओं की स्थापना, मंदिर के निर्माण, स्थायी काम की इच्छा रखने वाली किसी भी कार्य के लिए यह नक्षत्र शुभ माना जाता है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 11:08 से 12:29 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close