पंचांग: कार्तिक शुक्ल चतुर्थी पर बन रहा रवि योग, जानें शुभ-अशुभ समय

Panchang: Ravi Yoga is being formed on Kartik Shukla Chaturthi, know the auspicious and inauspicious times.

आज 25 अक्टूबर, 2025 शनिवार, के दिन कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि है. ये तिथि भगवान गणेश द्वारा नियंत्रित होती है. विरोधियों के खिलाफ रणनीतिक योजना बनाने के लिए अच्छी है, लेकिन रिक्ता तिथि होने के कारण किसी भी तरह का शुभ काम नहीं करना चाहिए. आज विनायक चतुर्थी है और रवि योग भी बन रहा है.

25 अक्टूबर का पंचांग

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  1. विक्रम संवत : 2081
  2. मास : कार्तिक
  3. पक्ष : शुक्ल पक्ष चतुर्थी
  4. दिन : शनिवार
  5. तिथि : शुक्ल पक्ष चतुर्थी
  6. योग : सौभाग्य
  7. नक्षत्र : अनुराधा
  8. करण : वणिज
  9. चंद्र राशि : वृश्चिक
  10. सूर्य राशि : तुला
  11. सूर्योदय : सुबह 06:40 बजे
  12. सूर्यास्त : शाम 06:06 बजे
  13. चंद्रोदय : सुबह 09.50 बजे
  14. चंद्रास्त : रात 07.58 बजे
  15. राहुकाल : 09:32 से 10:57
  16. यमगंड : 13:49 से 15:15

दोस्ती और रोमांस के लिए अच्छा है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र वृश्चिक राशि में 3:20 से लेकर 16:40 तक फैला हुआ है. इसके शासक ग्रह शनि और देवता मित्र देव हैं, जो 12 आदित्यों में से एक हैं. यह सौम्य स्वभाव का नक्षत्र है. ललित कलाओं को सीखने, दोस्ती करने, रोमांस करने, नए परिधान पहनने, विवाह, गायन और जुलूस आदि में शामिल होने के साथ कृषि कार्यों और यात्रा के लिए यह शुभ नक्षत्र है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 09:32 से 10:57 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close