Para Teacher News: पारा शिक्षकों के नियमित नियुक्ति के लिए होगी स्पेशल परीक्षा, 7000 से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्तियां, इसी महीने जारी हो सकता है विज्ञापन

Para Teacher News: A special examination will be held for the regular appointment of para teachers; recruitment will take place for over 7,000 posts, and the advertisement could be released this month.

Para Teacher News। पारा शिक्षकों से जुड़ी एक बड़ी अहम खबर है। झारखंड के हजारों पारा शिक्षकों के लिए राज्य सरकार बड़ा काम करने जा रही है। राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापकों) के लिए आरक्षित 7304 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्मिक विभाग ने इन पदों की अधियाचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को भेज दी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आयोग इसी महीने के अंत तक भर्ती का विज्ञापन जारी कर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करेगा।जानकारी के मुताबिक, परीक्षा और परिणाम की प्रक्रिया सितंबर तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि जल्द से जल्द रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जा सकें।आपको बता दें कि राज्य में अब तक करीब 13 हजार पारा शिक्षक सरकारी शिक्षक बन चुके हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वर्तमान में 26 हजार सहायक आचार्यों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिनमें 13 हजार पद पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित हैं। मौजूदा भर्ती प्रक्रिया में लगभग 7 हजार पारा शिक्षकों का चयन हो चुका है, जिनमें कुछ अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी के पदों पर भी चयनित हुए हैं।नई भर्ती प्रक्रिया से राज्य के हजारों पारा शिक्षकों को सरकारी शिक्षक बनने का एक और बड़ा अवसर मिलेगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुई प्रक्रिया

दरअसल यह नियुक्ति प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप शुरू की गई है। पिछले महीने शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि सहायक शिक्षक और सहायक आचार्य के रिक्त पदों में से 50 प्रतिशत पद पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित करते हुए चार सप्ताह के भीतर भर्ती अधिसूचना जारी की जाए।अदालत ने यह भी स्पष्ट किया था कि इन आरक्षित पदों के लिए केवल पारा शिक्षकों से ही आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। लिहाजा सामान्य छात्र इन विज्ञाप में शामिल नहीं होंगे।

 

वरिष्ठता नहीं, परीक्षा के आधार पर होगी नियुक्ति

आपको बता दें कि पारा शिक्षक लंबे समय से वरिष्ठता के आधार पर नियमितीकरण की मांग कर रहे थे। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस मांग को खारिज करते हुए कहा कि ऐसा करना भर्ती का नया तरीका तैयार करने जैसा होगा, जो कानून के अनुरूप नहीं है।इसके साथ ही अदालत ने सरकार को निर्देश दिया कि रिक्त पदों पर पारा शिक्षकों की नियुक्ति प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से की जाए। इसी के तहत अब भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

 

400 अंकों की होगी परीक्षा

मिली जानकारी के मुताबिक पारा शिक्षकों की नियुक्ति सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली-2022 के तहत होगी। चयन के लिए अभ्यर्थियों को 400 अंकों की परीक्षा देनी होगी। नियमावली के अनुसार अभ्यर्थियों को आयु सीमा में भी निर्धारित छूट मिलेगी।

 

सिर्फ JTET पास अभ्यर्थी होंगे पात्र

इस विशेष परीक्षा में केवल वही पारा शिक्षक शामिल हो सकेंगे जिन्होंने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) उत्तीर्ण की है।

• कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 के लिए अलग-अलग परीक्षाएं आयोजित होंगी।

• कक्षा 6 से 8 के लिए गणित एवं विज्ञान, भाषा और सामाजिक विज्ञान विषयों में स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

 

किस वर्ग में कितने पद?

श्रेणी सीधी भर्ती बैकलॉग भर्ती कुल

कक्षा 1 से 5 1,909 847 2,756

कक्षा 6 से 8 4,197 351 4,548

कुल 6,106 1,198 7,304

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close