पेंशन विजय यात्रा सह अभिवादन समारोह आज..कर्मचारियों का मोरहाबादी पहुंचना शुरू.. राज्य भर के कर्मियों ने कहा शेर दिल हेमंत सोरेन..

रांची NMOPS के बैनर तले आज सभी संघटन के सदस्यों का जुटान रांची में हो रहा है। सभी संगठन झारखंड में पुरानी पेंशन लागू होने की खुशी में पेंशन विजय यात्रा सह अभिवादन समारोह में शामिल होंगे। इस संबंध सभी सदस्यों को रांची आने की अपील की गई है। इस संबंध में कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए रांची अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र भी दिया जा चुका है।

मालूम हो की झारखंड में 1सितंबर 2022 से झारखंड सरकार द्वारा राज्य कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी गई है। जिससे राज्य भर में उत्सव का माहौल है। हर जिले और प्रखंड में होली दिवाली मनाई जा रही है। आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताने सभी कर्मी उनके आवास रैली की शक्ल में पहुंच रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जश्न मनाते राज्यकर्मी

मोरहाबादी से निकलेगी आभार यात्रा -विक्रांत

पेंशन विजय यात्रा सह आभार यात्रा जुलूस की शक्ल में मोरहाबादी मैदान से निकलकर रांची की सड़कों पर नजर आएगी। इस आभार यात्रा का समापन मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री के समीप होगा। पूर्व से ही NMOPS के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह द्वारा विधि व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन को सूचित कर दिया है,एवम पत्र भी जारी किया है। सभी संगठन अपने अपने स्तर से कर्मचारियों को रांची पहुंचने की अपील कर चुके हैं। उम्मीद है की भारी संख्या में कर्मचारी इस आभार यात्रा में शामिल होंगे। यह आभार यात्रा आज 11:30 बजे पूर्वाहन से निकलेगी।

कर्मचारी संगठन ने कहा शेर दिल हेमंत सोरेन

ताजा राजनीतिक घटनाक्रम में कयास लगाए जा रहे थे कि शायद हेमंत सोरेन अपने किए वायदे को पूरा नहीं कर पाएंगे, लेकिन ठीक इसके उलट 1 सितंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में हेमंत सोरेन द्वारा पुरानी पेंशन लागू संबंधी प्रस्ताव पर स्वीकृति देना अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है। कर्मचारी संगठन अब यह कह रहे हैं कि जिस तरह से हेमंत सोरेन ने कर्मचारी के हितों में यह फैसला लिया है यह वाकई शेरे दिल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही कर सकते हैं। सभी ने एकमत से कहा कि जिस तरह से राज्य भर के कर्मचारियों के हित में 26 जून को पेंशन जयघोष महासम्मेलन में किए वायदे को हेमंत सोरेन ने निभाया है उसके लिए कोई शेरे दिल हेमंत सोरेन को कोटि कोटि धन्यवाद,नमन।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गढ़वा से रांची मोरहाबादी पहुंचता कर्मचारियों का समूह

ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन ने भी किया अपील

पेंशन विजय यात्रा सह अभिवादन समारोह में झारखंड स्वास्थ्य विभाग के सबसे बड़े कर्मचारी संगठन ऑल झारखंड मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने भी समारोह में शामिल होने की अपील की है, और कहा है की राज्य के 24 जिलों के सदस्य आभार यात्रा में शामिल होंगे और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close