रांची समेत इन जिलों के लोग रहें सावधान! मौसम विभाग का ‘रेड अलर्ट’, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर

Residents of these districts—including Ranchi—should remain alert! Meteorological Department issues 'Red Alert'; read this news report before stepping out of your home.

रांची: झारखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है तो कभी अचानक आंधी, बारिश और वज्रपात जनजीवन पर असर डाल रहे हैं। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले दो से चार दिनों के दौरान कई जिलों में तेज हवा, बारिश और वज्रपात की स्थिति बन सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची में उमस से लोग बेहाल, डाल्टनगंज बना सबसे गर्म शहर

गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री रहा। दिनभर उमस के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं पलामू का डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में सबसे ज्यादा 1.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

17 और 18 मई को मौसम रहेगा ज्यादा खतरनाक

मौसम विभाग के अनुसार 15 मई से राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़कर बाकी जिलों में गर्जन, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

17 और 18 मई को राजधानी रांची समेत उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड में मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

19 और 20 मई को भी जारी रहेगा खराब मौसम

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 19 और 20 मई को भी राज्य के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और वज्रपात की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

हालांकि इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना भी जताई गई है, जिससे उमस और ज्यादा बढ़ सकती है।

मौसम विभाग की लोगों को बड़ी सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि तेज आंधी और वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें।

विशेषज्ञों ने किसानों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को भी मौसम अपडेट पर लगातार नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

Related Articles

close