झारखंड में काल बने सड़क हादसे: पलामू और चतरा में दो घरों के चिराग बुझे, मंजर देख दहल गए लोग

पलामू में भोज जाते बुजुर्ग की मौत

पलामू में भोज जाते बुजुर्ग की मौत

पलामू। शनिवार को छतरपुर-हरिहरगंज फोरलेन बायपास पर एक तेज रफ्तार इंडिका कार ने लूना सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय लालू साव के रूप में हुई, जो नावाबाजार थाना क्षेत्र के दमारो पड़वा मोड़ा निवासी थे।

सूत्रों के अनुसार लालू साव अपने मौसेरे भाई के यहां भोज में शामिल होने के लिए मनहु गांव जा रहे थे। ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिवार के लोगों ने बताया कि लालू साव तय समय पर भोज में नहीं पहुंचे, तब उन्हें ढूंढने की कोशिश शुरू की गई। कुछ समय बाद पुलिस से हादसे की सूचना मिली, जिसने परिवार में कोहराम मचा दिया। पुलिस ने इंडिका कार को जब्त कर शव को मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया।

चतरा में शादी जाते स्कॉर्पियो चालक की मौत

चतरा। दूसरी दर्दनाक घटना चतरा सदर थाना क्षेत्र के बभने गांव के पास हुई। तेज रफ्तार हाईवा वाहन अचानक चकमा देने के कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो चालक राजा खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार चार अन्य लोग बाल-बाल बच गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजा खान गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव के निवासी थे और चतरा के महुआ चौक में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन रास्ते में यह हादसा उनके जीवन की खुशियों को मातम में बदल गया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन जब्त कर लिया गया है और हाईवा चालक की तलाश जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close