PHOTO – Happy Birth Day Cm Sir : …चीफ सेकरेट्री- डीजीपी सहित शीर्ष IAS-IPS अफसरों ने दी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई, देखिये तस्वीरें ..

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज जन्मदिन है. वे 48 वर्ष के हो गए हैं. इनका का जन्म 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ जिले के नेमरा में हुआ था।

ये झारखंड के पूर्व सीएम, झामुमो सुप्रीमो सह दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पुत्र हैं. दूसरी बार इन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री की कमान संभाली है. पहली बार जुलाई 2013 से दिसंबर 2014 तक ये राज्य के मुख्यमंत्री थे. दूसरी बार 29 दिसंबर 2019 से सीएम के रूप में राज्य की बागडोर संभाल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने कांके रोड स्थित सीएम आवास ऑफिस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और जन्मदिन की बधाई दी।

रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा व SSP कौशल किशोर सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीएम हेमंत सोरेन को राज्य के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने जन्मदिन की बधाई दी।

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की अध्यक्ष डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा व सदस्य अजिता भट्टाचार्य ने सीएम हेमंत सोरेन को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई दी. मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की।

रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिवस के अवसर पर कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सीएम की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने बधाई दी

मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे एवं सरकार के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने सीएम हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी।

Related Articles

close