झारखंड स्थापना दिवस पर पौधारोपण और अन्य कार्यक्रम आयोजित कर बनाया गया यादगार

खरसावां संत कबीर सेवा संस्थान द्वारा संचालित संस्कारोदय अकादमी विद्यालय में मनाया गया।भगवान बिरसा मुंडा के जन्म उत्सव एवं झारखण्ड स्थापना दिवस के मौके पर संत कबीर सेवा संस्थान के निदेशक ऑक्सीजन मैन दिग्विजय भारत ने हरियाली थीम का स्मृति वृक्ष पौधा रोपण किया।
जिसमे विद्यालय के छात्र छात्राओं ने कराटे का प्रर्दशन किया और साथ ही रैली निकाल कर जंगल बचाने का समाज को संदेश दिया।
मौके पर संत कबीर सेवा संस्थान के जिला समन्वयक सह प्रधानाध्यापक अमित कुमार ने कहा आज समाज मे बच्चों के मध्यम से जागरूकता लाना जरूरी है।
आज के समय मे बच्चो को अपनी संस्कृति के बारे मे पता होना चाहिए जल, जीवन, जंगल, के महत्व का पता होना चाहिए। मौके पर उपस्थित सुमित सिंह होपना सोरेन, मोनिका कुमारी, पूजा कुमारी, प्रीति कुमारी, तूलिका घोस, जयंती महतो, निधि कुमारी, रूबी कुमारी।











