हजारीबाग गर्ल्स प्लस टू उच्च विद्यालय में किया गया वृक्षारोपण..अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने का दिया संदेश…

हजारीबाग गवर्नमेंट गर्ल्स प्लस टू उच्च विद्यालय हजारीबाग में आज वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुजाता के नेतृत्व में पेड़ पौधे लगाने की प्रवृत्ति, वन क्षेत्र को बढ़ावा देने, भू निर्माण और भूमि सुधार,वातावरण संतुलन एवम अन्य संदेश देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित की गई।

वृक्षारोपण करते हुए शिक्षक

विद्यालय के सुशील कुमार एवं संतोष के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण के कार्यक्रम को सफल बनाया गया साथ ही वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला गया,उन्होंने बताया की आधुनिक युग में लोगो का लगाव वन क्षेत्र से हट रहा है जिसके फलस्वरूप वातावरण असंतुलित हो रहा है,यदि वृक्षारोपण के प्रति हमलोग सजग नही रहेंगे तो आनेवाले समय में मानव जीवन के साथ साथ पृथ्वी से जीवन का अस्तित्व खतरे में पड़ जायेगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए।सबों ने अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने के संदेश के साथ सम्मिलित रूप से वृक्षारोपण किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृक्षारोपण करते शिक्षकगण

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गणेश प्रसाद, राजेंद्र कुमार ,रोशन ऐलन मरांडी, अजय कुमार ,मनोज कुमार दास ,शारदा एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close