झारखंड : JSSC दफ्तर का घेराव करने पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने हिरासत में लिया, लाठियां भी भांजी

JSSC दफ्तर का घेराव करने पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने हिरासत में लिया. इससे पहले पुलिस देवेंद्रनाथ महतो पर लाठियां बरसाती भी नजर आई. गौरतलब है कि जेएलकेएम नेता देवेंद्रनाथ महतो अपने समर्थकों के साथ आयोग के दफ्तर का घेराव करने पहुंचे थे.

झारखंड में एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षा विवादों के घेरे में आ गई है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सीजीएल परीक्षा के विरोध में आज नामकुम में अभ्यर्थियों द्वारा प्रदर्शन जारी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज भी शुरु कर दिया है.विरोध करने के आरोप में जेएलकेएम नेता देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने उन्हें सदाबहार चौक से हिरासत में ले लिया. इस दौरान पुलिस ने आंदोलनकारी छात्रों पर बल प्रयोग कर उन्हें भगा दिया.

झारखंड सीजीएल के लिए नामकुम स्थित आयोग कार्यालय में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू हो गया है. लेकिन इस बीच कुछ अभ्यर्थियों ने आंदोलन शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को खदेड़ दिया. इस दौरान आंदोलनकारी छात्र आसपास की कॉलोनियों में छिपे नजर आए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close