पुलिसवाली के इश्क में धांय-धांय : महिला सिपाही के प्यार में बौराये कांस्टेबल ने की फायरिंग…SSP ने कर दी छुट्टी, जानिए मामला

बरेली : उत्तर प्रदेश की बरेली कोतवाली में तैनात एक महिला सिपाही को लेकर 6 सितंबर की रात विवाद हो गया था। इसमें एक सिपाही ने सरकारी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। मगर, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने मामले को गंभीरता से लेने के बाद थाने की इंस्पेक्टर सत्येंद्र भड़ना, इंस्पेक्टर क्राइम और तीनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया था। मगर महिला सिपाही का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के साथ ही सपा ने भी ट्विटर पर यूपी सरकार को इस घटना को लेकर घेरा था। जिसके चलते शनिवार शाम सिपाही का चित्रकूट तबादला कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला

बरेली कोतवाली में एक महिला सिपाही और एक सिपाही के बीच काफी समय से नज़दीकियां थी। मगर थाने का ही दूसरा सिपाही महिला सिपाही से अपने नजदीकया बढ़ाने लगा। इसी को लेकर महिला सिपाही के घर के बाहर दोनों सिपाहियों की मारपीट हो गई थी। मगर उस वक्त थाने में ही मामला दबा दिया गया। यह मामला सोमवार आज फिर बढ़ गया जिसके चलते सिपाही मोनू और योगेश के बीच में झड़प हो गई। सिपाही मोनू ने दारोगा की ड्यूटी के बाद जमा की गई सरकारी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। दोनो गोलियां किसी को नहीं लगी लेकिन थाने में अफरा-तफरी मच गई कोतवाली का गेट बंद कर मामले को दबाने की कोशिश की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जैसे ही ये जानकारी एसएसपी को लगी उन्होंने एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह को भेजकर रिपोर्ट मांगी। जांच में मामला सही मिला इसके बाद सिपाही मोनू, योगेश और मनोज को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही मामले की जानकारी ना देने के आरोप में इंस्पेक्टर सत्येंद्र भड़ाना, इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार को भी सस्पेंड कर दिया गया। बहेड़ी सर्किल के सीओ डॉक्टर तेजवीर सिंह को सर्किल से हटाकर शहर की सर्किल 3 का सीओ बनाया गया है। जबकि बहेड़ी में नई सीईओ डॉ दीपशिखा अहिवरन को जिम्मेदारी दी गई। शनिवार को महिला सिपाही का लखनऊ से एसपी कार्मिक ने चित्रकूट तबादला किया है। महिला सिपाही मूल रूप से मुजफ्फरनगर की है। एसपी कार्मिक ने कार्यमुक्त होने के साथ ही चित्रकूट जनपद में ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं।

वायरल वीडियो के बाद दर्ज कराया गया मुकदमा

सोशल मीडिया पर घटना के बाद महिला सिपाही का एक वीडियो वर्दी और सादे कपड़ों में मॉल के बाहर खड़े होने का वायरल होने लगा। जिसमें गाना भी था.. जिसके चलते महिला सिपाही की तरफ से एफआईआर कराई गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close