थाना प्रभारी सस्पेंड : बालू के अवैध कारोबार में थी संलिप्तता , SSP ने किया निलंबित

रांची : बालू के अवैध कारोबार में संलिप्त होने के आरोप में जिले के सिल्ली के थाना प्रभारी आकाशदीप को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है. इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया गया है.

जारी आदेश में कहा गया है कि अवैध बालू के कारोबार पर रोक के आदेश के बाद भी पाया गया कि सिल्ली के थाना प्रभारी आकाशदीप इसमें संलिप्त हैं. इस संबंध में सिल्ली डीएसपी से जांच कराने के बाद मामला सही पाया गया. इसके बाद उन्हें निलंबित किया गया है. निलंबन अवधि में उन्हें जीवन यापन भत्ता मिलेगा. इस अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र रांची रहेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close