झारखंड: सरस्वती पूजा को लेकर सियासत गरमायी, इरफान अंसारी के हां के बाद, बाबूलाल मरांडी ने ऐसा लिखा जवाब…

Jharkhand News: रिम्स में सरस्वती पूजा का आयोजन सियासी रंग लेता दिख रहा है। रिम्स मेडिकल छात्र और तिरिल बस्ती के युवकों के बीच मारपीट के बाद सरस्वती पूजा के आयोजन पर रोक लगा दिया गया था। लेकिन अब स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि सरस्वती पूजा का आयोजन होगा

स्वास्थ्य मंत्री के इजाजत के बाद रिम्स में सरस्वती पूजा के आयोजन को हरी झंडी मिलती दिख रही है। हालांकि रिम्स प्रबंधन को इस दौरान विवाद की स्थिति पर नजर रखनी होगी। इधर,

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वस्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी जैसे लोगों को रिम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान की जिम्मेदारी दी गई है।

उनकी सांप्रदायिक विचारधारा और फैसले सांस्कृतिक और धार्मिक विभाजन को बढ़ावा दे रहे हैं. ताजा मामला सरस्वती पूजा को लेकर उठाए गए सवालों का है। सरस्वती पूजा कोई साधारण धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, यह हमारी शिक्षा, ज्ञान और संस्कृति की आत्मा है. यह वह परंपरा है जो पीढ़ियों से हमारे समाज को एक सूत्र में पिरोती आई है, लेकिन आज उसे रोकने की कोशिशें हो रही है।

उन्होंने आगे कहा है कि सवाल यह है कि अगर आज सरस्वती पूजा पर आपत्ति की जा रही है, तो क्या कल हमारी संस्कृति और देवी-देवताओं के अस्तित्व पर भी सवाल उठाए जाएंगे? मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुरोध है कि वे इस बेहद संवेदनशील मामले का खुद से संज्ञान लें. बाबूलाल मरांडी के एक्स पोस्ट के जवाब में मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा कि रिम्स में बच्चे पढ़ने आते है,ऐसे में बाबूलाल मरांडी उस जगह को लेकर राजनीती नहीं करें।

रिम्स के मेडिकल छात्र और कोकर स्थित तिरिल बस्ती के कुछ युवकों के बीच बीते रात करीब एक बजे मारपीट हुई थी, इसमें एक मेडिकल छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से चल रहे विवाद को लेकर यह घटना हुई है। रिम्स का छात्र रविश कुमार सुमन अपना जन्मदिन मनाने के लिए कोकर के तिरिल बस्ती स्थित एक कैफे में दोस्तों के साथ गया था।

वहां तिरिल बस्ती के युवकों ने झगड़े के बाद बैट से रविश के सिर पर हमला कर दिया था. आपको बता दे कि बीते दिन रिम्स के छात्रों के साथ मारपीट में तिरिल बस्ती के युवक घायल हो गए थे. इसके बाद से ही रिम्स के छात्र तिरिल बस्ती के युवकों के नजर में थे. इस घटना के बाद रिम्स प्रबंधन ने एक बड़ा कदम उठाते हुए सरस्वती पूजा के आयोजन पर रोक लगा दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close