बसंतराय प्रखंड में हुई महासम्मेलन की तैयारी तेज,NPS कर्मियो ने कराया अपना टिकट बुक ,पढ़िए बैठक में क्या लिया गया निर्णय…..

गोड्डा 15.6.2022 जैसे जैसे महासम्मेलन की तारीख 26 जून नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे राज्य से लेकर प्रखंड स्तर तक के NMOPS (पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय अभियान) के नेतृत्वकर्ता और पदाधिकारी अपने अभियान को मुकाम तक पहुँचाने में जी तोड़ मेहनत कर रहे है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

NMOPS के बैनर तले प्लस टू उच्च विद्यालय छपरा के प्राचार्य मो आफताब खालिद की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन 14 जून को किया गया। बसंतराय प्रखंड अंतर्गत NPS कर्मी को एकजुट करने के उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

26 जून को होने वाले पेंशन जयघोष महासम्मेलन सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो इस पर गहन विमर्श किया गया जिसमें सैकड़ो की तादाद में NPS कर्मी उपस्थित हुए।

बसंतराय प्रखंड के संयोजक मो मुजफ्फर इकबाल ने NPS कर्मियों से आह्वाण किया 26 जून को रांची जाने के लिए अपने मार्ग की ब्यबस्था सुनिश्चित कर ले एवम सूचना प्रखंड कमिटी को दी जाय ताकि उसकी ब्यबस्था रांची में की जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित जिला पदाधिकारी के रूप में जिला संयोजक डॉ सुमन कुमार एवम जिला कोषाध्यक्ष कार्तिक प्रसाद वर्मा भी बैठक में उपस्थित थे।सभी ने पुरानी पेंशन से सम्बंधित नारे लगाए एवम नई उमंग के साथ NPS कर्मियों में जोश भरा।

DDO बसंतराय उपस्थित सभी कर्मियों को धन्यवाद दिया इसके साथ सभी कर्मी रांची जाने हेतु मार्ग की बुकिंग करानी शुरू कर दी।

Related Articles

close