पांच सूत्री मांग पत्र के साथ प्राथमिक शिक्षक संघ DSE से मिला….पढ़िए किन बिंदु पर मिला आश्वाशन

जमशेदपुर । अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न शिक्षक समस्याओं के समाधान के संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक और जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम को संघ द्वारा समर्पित 5 सूत्री मांग पत्र सौंपा।
ये रखी मांग
1994 बैच के शिक्षकों को कनीय शिक्षक के बराबर वेतन निर्धारण,
जिले में विद्यमान वरीयता सूची के आधार पर स्नातक कला भाषा एवं विज्ञान के पद पर शिक्षकों को प्रोन्नति,
डोर स्टेप के माध्यम से एमडीएम चावल विद्यालय तक पहुंचाने,
शिक्षा शिक्षक समस्याओं के समाधान हेतु शिक्षक प्रतिनिधियों से समय-समय पर नियमित वार्ता करने,
ई विद्या वाहिनी त्रुटि को दूर करने सहित समस्याओं के अद्यतन प्रगति की जानकारी प्राप्त की।
जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा
जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि कनीय शिक्षक के समतुल्य 1994 बैच के शिक्षकों को वेतन निर्धारण हेतु विभाग से मार्गदर्शन की मांग की गई है मार्गदर्शन प्राप्त होते ही वेतन निर्धारण कर दिया जाएगा। संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि पूर्व में लगभग सवा सौ शिक्षकों का वेतन निर्धारण उक्त आलोक में किया जा चुका है तथा उनका लेखा सत्यापन भी हो चुका है ऐसी परिस्थिति में मार्गदर्शन की आशा में शिक्षकों का कार्य लंबा खींच सकता है।

डोर स्टेप माध्यम से एमडीएम को विद्यालयों तक पहुंचाने के संबंध में उन्होंने कहा कि इस संबंध में टेंडर निकल चुका है। शिक्षा शिक्षक से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु शिक्षक प्रतिनिधियों को नियमित वार्ता हेतु आमंत्रित करने का आश्वासन जिला शिक्षा अधीक्षक ने दिया।
प्रतिनिधिमंडल में सुनील कुमार, सरोज कुमार लेंका, सुनील कुमार यादव, भुरका वयार बेसरा, माधिया सोरेन, अजम्बर सिंह सरदार, संजय केसरी, अनिल कुमार प्रसाद तथा ओम प्रकाश सिंह शामिल थे।












