Priyanka Gandhi ने कह दी ऐसी बात, कि खुश हो गयी कल्पना सोरेन… बोल दिया, धन्यवाद प्रियंका दीदी

Priyanka Gandhi said such a thing that Kalpana Soren became happy...said, thank you Priyanka didi

Hement Soren: चौथी बार झारखंड की कमान संभालने वाले हेमंत सोरेन को देश भर से बधाई मिल रही है। देश के कई दिग्गज नेता तो मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में शरीक हुए, जबकि कई नेता ने सोशल मीडिया के जरिये ही बधाई दी। प्रियंका गांधी शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुई, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये बधाई दी है। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया हैंडल में पोस्ट कर लिखा है कि झारखंड की जनता ने एक बार फिर INDIA और हेमंत सोरेन जी को सेवा का मौका दिया है। अबुआ सरकार चुनने वाली झारखंड की जनता को भी खूब बधाई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए हेमंत सोरेन और मेरी प्यारी कल्पना सोरेन को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। झारखंड की जनता ने एक बार फिर INDIA और हेमंत सोरेन जी को सेवा का मौका दिया है। अबुआ सरकार चुनने वाली झारखंड की जनता को भी खूब बधाई

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जवाब में कल्पना सोरेन ने प्रियंका गांधी को दीदी कहकर संबोधित किया है। कल्पना सोरेन ने शुभकामनाओं के लिए प्रियंका गांधी को धन्यवाद दिया है। कल्पना सोरेन ने कहा कि शुभकामनाओं के लिए बहुत बहुत धन्यवाद प्रियंका गांधी दीदी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रियंका गांधी है कल्पना सोरेन की बड़ी प्रशंसक

प्रियंका कई बार कल्पना सोरेन की सार्वजनिक मंच से तारीफ कर चुकी है। प्रियंका गांधी ने लोकसभा में चुनाव प्रचार के दौरान भी कहा था कि कल्पना सोरेन काफी अच्छा भाषण देती है। मैं उनकी भाषण काफी अच्छे से सुनती है। वो राजनीति में काफी अच्छा करेगी।

 

प्रियंका गांधी ने लोकसभा का चुनाव जीती है। 

केरल के वायनाड से लोकसभा उपचुनाव जीतने वाली कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज अपने भाई राहुल गांधी के साथ सदन में संसद सदस्य के रूप में शपथ ली है। यह लोकसभा सीट उनके भाई राहुल गांधी ने खाली की थी, जो वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों से जीते थे। अपने चुनावी पदार्पण में, प्रियंका गांधी ने चार लाख से अधिक मतदाताओं के भारी अंतर से सीट जीती, जो 2024 के आम चुनावों में उनके भाई की जीत के अंतर से अधिक है।अब प्रियंका गांधी उन सांसदों की सूची में शामिल हो जाएंगी, जिनके परिवार का कम से कम एक सदस्य संसद के किसी भी सदन में है। सोनिया गांधी को राज्यसभा के लिए चुना गया, क्योंकि उन्होंने 2024 का आम चुनाव रायबरेली से नहीं लड़ने का फैसला किया था। उनके बच्चे राहुल और प्रियंका अब लोकसभा में बैठेंगे। यानी मां संसद के उच्च सदन में और बेटा और बेटी निचले सदन में बैठेंगे।

Related Articles

close