IAS में प्रमोशन: झारखंड प्रशासनिक सेवा के 11 अफसर को मिलेगी IAS में प्रोन्नति

रांची। प्रदेश में आने वाले समय में आईएएस की कमी दूर होने वाली है। झारखंड प्रशासनिक सेवा के 11 अफसर आइएएस बनाने की तैयारी चल रही है। यूपीएससी ने इन अधिकारियों को आइएएस कैडर में प्रमोट करने के लिए 20 नवंबर सोमवार को बैठक आहुत किया है. इस बैठक में 33 अधिकारियों के नामों पर विचार किया जायेगा. झारखंड से मुख्य सचिव सुखदेव सिंह इस बैठक में शामिल होने के लिए नई दिल्ली जायेंगे. वहीं कार्मिक विभाग के सचिव सहित अन्य पदाधिकारी भी नई दिल्ली जायेंगे.

इसके अलावा 33 पदाधिकारी भी यूपीएससी की बैठक में शामिल होंने कि संभावना है. इन पदाधिकारियों की कार्य काल का विश्लेषण ठीक रहा तो इनके प्रमोशन का क्लीयरेंस मिल जायेगा.मालूम हो की प्रमोशन आइएएस में पूर्व में रिक्तियों के विरूद्ध दिया जा रहा है. जिसका लाभ एक जनवरी 2024 से मिलेगा. यूपीएससी की बैठक के बाद कार्मिक मंत्रालय अधिसूचना जारी करेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close