NMOPS की प्रांतीय बैठक : “SOP पर संगठन कर्मचारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा”…3 से 14 अगस्त तक सदस्यता अभियान….1 से 10 अगस्त तक मंत्री, विधायक के आभार जताने की तैयारी …

रांची। पुरानी पेंशन बहाली की अगुवाई कर रही NMOPS झारखंड की रविवार को प्रांतीय बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सांगठनिक चर्चा के साथ-साथ SOP की संभावित शर्तों को लेकर सरकार हुई वार्ता से पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि …

“संगठन किसी भी परिस्थिति में कर्मचारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा। सरकार के द्वारा भी इस दिशा में सकारात्मक रुख अपनाया गया है”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

NMOPS की बैठक में संगठन की गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गयी। बैठक में इस बात का फैसला लिया गया है कि संगठन के आय-व्यय का ब्योरा पूरी पार्दशिता के साथ सार्वजनिक किया जायेगा। बैठक में आंदोलन की आगे की रणनीति को लेकर भी चर्चा की गयी। संगठन ने तय किया है कि 3 अगस्त से 14 अगस्त 2022 तक वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए सघन सदस्यता अभियान चलाया जायेगा।

वहीं 1 अगस्त से 10 अगस्त के बीच राज्य के सभी जिला कार्यकारिणी के द्वारा सत्तारूढ़ दल के सभी मंत्री , सभी विधायक एवं जिलाध्यक्ष से मिलकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए आभार प्रकट किया जाएगा। बैठक में इस बात का भी निर्णय लिया जायेगा कि अगले एक सप्ताह के भीतर राज्य के सभी 24 जिलों में सोशल मीडिया टीम के गठन किया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रत्येक जिला टीम में 5 सदस्य होंगे, जिनके प्रभारी जिला सोशल मीडिया प्रभारी होंगे। राज्य के सभी जिलों में सोशल मीडिया टीम के गठन की जिम्मेदारी प्रांतीय सोशल मीडिया प्रभारी राकेश कुमार एवं रामविलास पासवान को दी गयी है। पुरानी पेंशन की आवाज को बुलंद करने के लिए NMOPS झारखंड ने प्रांतीय कमेटी के पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों में आवश्यक बदलाव करने का फैसला लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close