पूजा स्पेशल ट्रेन: भारतीय रेलवे ने की दीपावली, छठ में पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा.. देखें कौन सी ट्रेन कहां से…..

रेलवे न्यूज अक्टूबर माह में दीपावली और छठ पूजा की देखते हुए ट्रेन में यात्रियों की भीड़ अचानक से बढ़ जाने की उम्मीद है। भीड़ को नियंत्रण में रखने के लिए भारतीय रेलवे ने भी अपनी तरह से तैयारियां शुरू कर दी है। छठ पूजा बिहार, झारखंड, यूपी में काफी महत्व रखती है। अलग प्रदेशों में काम करने वाले सभी अपने अपने राज्य की ओर छठ में आते हैं। इससे अचानक से काफी भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में बिहार और यूपी आने वाले लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए रेलवे ने कई जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे ने पटना सिकंदराबाद, पटना अहमदाबाद सहित छह जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

ये हैं पूजा स्पेशल ट्रेन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पटना, दानापुर, समस्तीपुर स्टेशन से 6 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह पूजा स्पेशल ट्रेन पहले से घोषित 24 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त होगी। इन ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

03281 पटना सिकंदराबाद पूजा स्पेशल 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को पटना से 16.00 बजे प्रस्थान करेगी। 03282 सिकंदराबाद पटना 29 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को है सिकंदराबाद से 15:25 बजे चलेगी।

09417 अहमदाबाद पटना पूजा स्पेशल 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को अहमदाबाद से 9.10 बजे खुलेगी। 09418 पटना अहमदाबाद 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को पटना से 23:45 बजे प्रस्थान करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

01031 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मालदा टाउन पूजा स्पेशल 17 व 24 अक्टूबर को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 11.05 बजे प्रस्थान करेगी। 01032 मालदा टाउन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 19 और 26 अक्टूबर को मालदा टाउन से 12:20 बजे खुलेगी।

01043 लोकमान्य तिलक टर्मिनस समस्तीपुर 20 से 30 अक्टूबर तक प्रत्येक रविवार एवं गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12:15 बजे खुलेगी। 01044 समस्तीपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 21से 31 अक्टूबर तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को समस्तीपुर से 23:30 बजे प्रस्थान करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

01663 रानी कमलापति (भोपाल) दानापुर पूजा स्पेशल 21,26 व 31 अक्टूबर को रानी कमलापति (भोपाल) से 14:10 बजे प्रस्थान करेगी। 01664 दारापुर रानी कमलापति 22 व 27 अक्टूबर एवं 1 नवंबर को दानापुर से 12:45 बजे खुलेगी।

01705 जबलपुर दानापुर पूजा स्पेशल 27 अक्टूबर को जबलपुर से 19:45 बजे प्रस्थान करेगी। 01706 दानापुर जबलपुर 28 अक्टूबर को दानापुर से 12:45 बजे खुलेगी।

Related Articles

close