रेलवे का बड़ा फैसला: अब ट्रेन में AK-47 लेकर नहीं चलेंगे RPF जवान, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

नई दिल्ली: जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस पर एक सिरफिरे जवान की फायरिंग में 4 लगा की मौत के बाद आरपीएफ ने बड़ा फैसला लिया है। अब यात्रा के दौरान आरपीएफ के जवानों को एके-47 राइफलें लेकर चलने की परमिशन नहीं होगी। इसकी बजाय वे अब पिस्तौल लेकर चलेंगे। फिलहाल रेलवे के दो जोन ने यह फैसला किया है। मध्य रेलवे (सीआर) और पश्चिमी रेलवे (डब्ल्यूआर) ने इस संबंध में ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी को निर्देश जारी लिया है।

रेलवे ने यह फैसला 31 जुलाई को हुई दिल दहला देने वाली घटना के बाद किया है। आपको बता दें कि जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस में कांस्टेबल चेतन सिंह ने अपनी ऑटोमैटिक असॉल्ट राइफल से चार लोगों की हत्या कर दी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हमने सीआर के मुंबई डिवीजन के लिए आदेश जारी किया है। इसके अनुसार एस्कॉर्ट पार्टी अब एके-47 के बजाय अपने साथ पिस्टल लेकर जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मध्य रेलवे के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला

वहीं, पश्चिमी रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ऑटोमैटिक असॉल्ट राइफलें आवंटित करने के खिलाफ भी आदेश जारी किए हैं। अब एस्कॉर्ट पार्टी को पिस्टल के साथ यात्रा करनी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों ने कहा कि भारतीय रेलवे के सभी डिवीजनों के लिए इसी तरह के निर्देश जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, आरपीएफ टीम को आतंकवादी हमले से बचाव के लिए स्टेशनों पर और नक्सली क्षेत्रों जैसे उच्च जोखिम वाले मार्गों पर चलने वाली ट्रेनों में एके -47 जैसे हथियारों के साथ यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी।

Related Articles

close