Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहा है चक्रवात, झारखंड में भी दिखेगा असर, होगी भारी बारिश

रांची: झारखंड में मानसून लगभग पूरी तरह फैल गया है। उत्तर पश्चिमी भाग के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर राज्य के कई हिस्सों में मानसून का असर भी दिखने लगा है। मौसम विभाग ने 25 और 26 जून को पलामू और राज्य के दक्षिणी और इससे सटे मध्य भागों में बारिश की संभावना जाहिर की है। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है।

रांची में अब भी गर्मी सता रही है। मौसम ने अपना मिजाज बदला है लेकिन अब तक तेज बारिश नहीं हुई। आसमान में बादल छाए हुए हैं, कई बार हल्की बारिश भी हुई लेकिन अबतक राजधानी रांची तेज बारिश का इंतजार कर रही है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले 24 घंटे में रांची सहित कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। अगले पांच दिनों के दौरान प्रदेश के सभी हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चक्रवात का झारखंड में भी दिखेगा असर

बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बन रहा है इसका असर झारखंड में भी दिखेगा। झारखंड में मानसून प्रवेश करने के बाद से ही राज्य के कई जिलों के तापमान में गिरावट आयी है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान चार से पांच डिग्री सेसि में गिरावट आने की संभावना है। 24 जून को कई स्थानों पर गर्जन और वज्रपात होगा। इसकी चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close