झारखंड में बारिश का अलर्ट : रांची समेत कई जिलों में आंधी-पानी की संभावना…जानें कब होगी राहत

Rain alert in Jharkhand: Possibility of storm and rain in many districts including Ranchi... Know when there will be relief

रांची : झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बुधवार की शाम को रांची, खूंटी, बोकारो और पूर्वी सिंहभूम जैसे जिलों में तेज़ हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव के कारण झारखंड में अगले कुछ दिनों तक आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती प्रणाली के चलते झारखंड में आज भी कई जिलों में वज्रपात और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसको लेकर राज्य के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विशेषकर रांची, खूंटी, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, लातेहार, गुमला, धनबाद, साहिबगंज, गोड्डा और जामताड़ा में तेज़ हवाओं की चेतावनी दी गई है। इन क्षेत्रों में शाम के समय हवा की गति 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

2 घंटे में तीन बार जारी हुआ येलो अलर्ट

बुधवार को वज्रपात की गंभीरता को देखते हुए मौसम विभाग ने दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच तीन बार येलो अलर्ट जारी किया। विशेष सतर्कता पूर्वी सिंहभूम, रांची, लातेहार, गुमला और सरायकेला-खरसावां जिलों में बरती गई, जहां वज्रपात के साथ तेज़ हवाएं और बारिश की आशंका रही

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गर्मी में महसूस हुई सर्दी, रांची में गिरा तापमान

बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में मौसम ठंडा हो गया। रांची में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी कम है। रात के समय लोगों को ठंडी हवाओं के बीच कंबल और चादर की आवश्यकता महसूस हुई।

जिलानुसार संभावित तापमान

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज : अधिकतम : 34°C | न्यूनतम : 22°C

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू :
अधिकतम : 35°C | न्यूनतम : 21°C

बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला :
अधिकतम : 34°C | न्यूनतम : 22°C

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा : अधिकतम : 37°C | न्यूनतम : 20°C

बारिश कब तक होगी

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का प्रभाव अगले 2-3 दिनों तक झारखंड में जारी रहेगा। इस दौरान वज्रपात, तेज़ हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। लोगों को सलाह दी गई है कि मौसम विभाग की चेतावनी को हल्के में न लें, अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें।

Related Articles

close