Rain Update : झारखंड में बारिश की चेतावनी… 11 अक्टूबर तक मौसम का ऐसा ही बना रहेगा मिजाज, मौसम विभाग ने कहा…

रांची: झारखंड में फिलहाल बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। झारखंड में 11 अक्टूबर तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से झारखंड का मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग ने झारखंड के अलावे अन्य जिलों में भी गरज चमक के साथ बारिश व वज्रपात की भी आशंका जतायी है। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया था।

रांची मौसम केंद्र ने आज सात अक्टूबर को भी झारखंड में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। इसको लेकर चेतावनी भी जारी की गई। मौसम विभाग की मानें तो, झारखंड के विभिन्न जिलों में 11 अक्टूबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शुक्रवार को रांची समेत कई जिलों में बारिश देखने को मिलेगी। गुरुवार को रांची समेत गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, पाकुड़, दुमका और सिमडेगा जिले के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ बारिश हुई। इन जिलों में आज भी बारिश की चेतावनी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close