SCO समिट में राजनाथ सिंह का बड़ा एक्शन: जॉइंट स्टेटमेंट पर साइन करने से किया इनकार, पाकिस्तान को घेरा, चीन को सुनाया सच
राजनाथ सिंह In SCO Summit: भारत का स्पष्ट संदेश—आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं!

(SCO समिट )भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के किंगदाओ में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराई। इस बैठक में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी शामिल थे।
राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर खुलकर पाकिस्तान को लताड़ा और कहा कि “जो निर्दोषों का खून बहाते हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए बताया कि इसमें ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ नामक आतंकी संगठन शामिल था, जिसका संबंध लश्कर-ए-तैयबा से है।(SCO समिट )
बैठक में जब साझा दस्तावेज (जॉइंट स्टेटमेंट) पर हस्ताक्षर की बारी आई, तो भारत ने साफ इनकार कर दिया। वजह? दस्तावेज़ में भारत के पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र न होकर पाकिस्तान के बलूचिस्तान हमले को प्राथमिकता दी गई थी। भारत ने इसे एकतरफा और पक्षपातपूर्ण बताया।
राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि कुछ देश सीमा पार आतंकवाद को संरक्षण देते हैं और फिर उससे मुकर जाते हैं। ऐसे दोहरे मापदंड अब स्वीकार नहीं किए जाएंगे।(SCO समिट )
उन्होंने SCO को यह भी सलाह दी कि आतंक को बढ़ावा देने वाले देशों की आलोचना करने से हिचकना नहीं चाहिए। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ इस दौरान सिर झुकाए बैठे रहे।
राजनाथ सिंह ने अपने बयान में भारत द्वारा 7 मई को चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी ज़िक्र किया, जिसके तहत सीमा पार आतंक के ठिकानों को ध्वस्त किया गया।
इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय स्थिरता, मध्य एशिया के साथ कनेक्टिविटी, और सदस्य देशों की संप्रभुता का सम्मान जैसे मुद्दों पर भी भारत की प्रतिबद्धता जताई।(SCO समिट )












