रांची : पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में ASI सहित 3 पुलिसकर्मी निलंबित

रांची : प्रधानमंत्री की सुरक्षा मे चूक मामलें मे 03 पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी है. कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में कारवाई की गई है. एएसआई अबु जफर, पश्चिम सिंहभूम, हवलदार छोटेलाल टुडू – IRB – 10 और आरक्षी रंजन कुमार – IRB – 10 को निलंबित किया गया है.

गौरतलब है कि पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों के बीच उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया था. जब पीएम मोदी बुधवार की सुबह बिरसा मेमोरियल जा रहे थे. इसी दौरान एसएसपी आवास से आगे रेडियम रोड में पीएम मोदी की कार के आगे अचानक एक महिला आकर खड़ी हो गयी. जिसकी वजह से पीएम मोदी का काफिला कुछ देर के लिए बीच सड़क पर ही रूक गया. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उस महिला को हटाया. इसके बाद पीएम का काफिला आगे बढ़ा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close