Ranchi Airport: बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट पर लगेज जांच की नई व्यवस्था, अब यात्रियों को…

रांची: बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब यहां यात्रियों को लगेज कि स्क्रीनिंग के लिए लाइन में खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यात्री सीधे तौर पर बोर्डिंग जांच करा सकेंगे। इसे लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से तैयारी पूरी हो गई है। सिर्फ ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी की अनुमति की जरूरत है। इसका इंतजार एयरपोर्ट प्रबंधन कर रहा है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से यात्रियों के समय की बचत होगी।

इसके पूर्व इस नई व्यवस्था को पिछले वर्ष शुरू करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए समय में तब्दीली कर दी गई। इस तकनीक को लागू नहीं किया गया था। इस नई तकनीक के लागू होने से बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट नई सुरक्षा तकनीक से लैस हो जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा भी पहले की तुलना में काफी बढ़ जाएगी। प्रतिबंधित सामान लेकर यात्री यात्रा नहीं कर पाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नई व्यवस्था से यात्रियों के समय की बचत होगी

इस नई व्यवस्था के लागू होते ही सामान जांच कराने के लिए यात्रियों को काफी पहले रांची एयरपोर्ट पर नहीं आना पड़ेगा। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मेट्रो की तर्ज पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पर भी स्क्रीनिंग की नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। बीसीएएस से अनुमति मिलते ही इस नई व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत स्क्रीनिंग की नई तकनीक-सुविधा की शुरूआत की जाएगी। इनलाइन बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम (आइएलबीएस) से विमान यात्रियों की सामान की जांच होगी।

इनलाइन बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम क्या होता है

इनलाइन बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम सामान जांच करने की नई तकनीक है। प्रत्येक सामान को पहले सिस्टम की तुलना में नई प्रणाली में मल्टीलेवल पर प्रदर्शित किया जाएगा। यह सामान को 360 डिग्री दृश्य देता है, जो स्क्रीनिंग की गुणवता को बढ़ाता है। यदि सामान की संख्या ज्यादा है तो प्रति घंटे बैगेज स्क्रीनिंग करीब 1800 होगी। जबकि पूर्व की प्रणाली में करीब 900 थी। नई प्रणाली से स्क्रीनिंग में बहुत तेजी आएगी और अधिक कुशलता से जांच संभव होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यात्रियों की सुविधा के लिए उठाया गया कदम

बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट के निदेशक केएल अग्रवाल ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एयरपोर्ट अथारिटी की ओर से स्क्रीनिंग की व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। इससे स्क्रीनिंग के लिए यात्रियों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। समय की बचत होगी। जल्द ही यह नई व्यवस्था लागू करने की कवायद जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close