Ranchi : रिम्स जमीन घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार…जमीन सौदे से जुड़े ब्रोकरों पर कसा शिकंजा

Ranchi: Major Action by ACB in RIMS Land Scam; Four Accused Arrested... Net Tightens Around Brokers Linked to Land Deal

रांची। रिम्स जमीन अतिक्रमण मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई तेज करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से जमीन घोटाले से जुड़े नेटवर्क में हलचल मच गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में ब्रोकर शामिल

एसीबी द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजकिशोर बड़ाईक, चेतन कुमार, राजेश कुमार झा और कार्तिक बड़ाईक शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि ये सभी जमीन की खरीद बिक्री और ब्रोकर गतिविधियों से जुड़े हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूछताछ में खुल रहे नए राज

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। इन इनपुट के आधार पर जांच का दायरा और बढ़ाया जा रहा है। टीम अब उन सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है, जिनका खुलासा पूछताछ में हुआ है।

कोर्ट में पेशी के बाद भेजे जाएंगे जेल

चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पेशी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच का दायरा बढ़ने की संभावना

एसीबी की इस कार्रवाई के बाद संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं। जांच एजेंसी पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है, जिससे इस घोटाले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close