रांची : घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर फेंका तेजाब, रिम्स में भर्ती

रांची। नामकुम थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में पति ने अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। इस हमले में पत्नी बुरी तरह से जख्मी हो गई। वहीं आरोपी पति मौके से फरार हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में पीड़िता को रिम्स में भर्ती कराया है। जो बर्न वार्ड में उसका इलाज चल रहा है।

आरोपी की पहचान आमिर के रूप में की गई है वहीं पीड़िता का नाम हिना बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close