रांची: पति की प्रेमिका ने दे दी पत्नी की सुपारी, कार से पहले किया किडनैप, फिर ले ली जान, प्रेमिका सहित चार गिरफ्तार

Ranchi: Husband's mistress hired contract killers to eliminate his wife; she was first kidnapped in a car and then killed; four people, including the mistress, have been arrested.

रांची। पति की प्रेमिका ने ही पत्नी की सुपारी दी थी… राजधानी रांची में गुपचुप (गोलगप्पा) बेचने वाली महिला की मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हो गया है। पुलिस ने दावा किया है कि यह कोई सामान्य हत्या नहीं, बल्कि प्रेम प्रसंग, ईर्ष्या और सुनियोजित साजिश का खौफनाक परिणाम था। मृतका अपने पति के कथित अवैध संबंधों का विरोध कर रही थी और यही विरोध उसकी जान का दुश्मन बन गया। पुलिस ने मामले में मुख्य साजिशकर्ता महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई फर्जी नंबर प्लेट लगी अर्टिगा कार, अवैध हथियार, कारतूस और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहाड़ी के पास मिला था शव, मचा था हड़कंप

दरअसल तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल से तुंजू जाने वाली सड़क पर स्थित सिरी सोहराय पहाड़ के समीप एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। शव की पहचान नहीं होने के कारण मामला और भी रहस्यमय बन गया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा और हटिया डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचना के आधार पर मृतका की पहचान अरगोड़ा थाना क्षेत्र की निवासी रेखा देवी (परिवर्तित नाम) के रूप में हुई, जो गुपचुप बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

पति और पड़ोसन के रिश्ते ने ली जान

जांच में पुलिस को पता चला कि मृतका के पति संतोष भुइंया और पड़ोस में रहने वाली संध्या कुमारी उरांव के बीच कथित प्रेम संबंध थे। रेखा देवी लगातार इस रिश्ते का विरोध कर रही थीं। पुलिस के अनुसार, संध्या कुमारी को लगने लगा था कि रेखा देवी उसके और संतोष के रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा हैं। इसके बाद उसने महिला को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

 

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर किया अपहरण

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि संध्या कुमारी ने अपने भाई रमेश उरांव और उसके दो साथियों कृष्णादास गोस्वामी तथा लखन उरांव के साथ मिलकर हत्या की पूरी योजना बनाई। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए अर्टिगा कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई और 19 जून को अरगोड़ा क्षेत्र से रेखा देवी का अपहरण कर लिया। इसके बाद उन्हें सुनसान इलाके में ले जाया गया।

 

हत्या के बाद पहाड़ी के पास फेंका शव

पुलिस के मुताबिक, महिला के साथ गंभीर अपराध करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। वारदात को छिपाने और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आरोपियों ने शव को सिरी सोहराय पहाड़ के समीप फेंक दिया था।एसआईटी की जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया।

 

चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी संध्या कुमारी उरांव, उसके भाई रमेश उरांव और सहयोगी कृष्णादास गोस्वामी तथा लखन उरांव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close