रांची : जे एस बिंद्रा बने रांची रेल मंडल के DRM, कोयला मंत्रालय सहित कई विभाग में संभाल चुके है जिम्मेदारी

रांची । जे एस बिंद्रा को दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची मंडल के नये मंडल रेल प्रबंधक बनाया गया है। DRM के रूप में इन्होंने पदभार ग्रहण किया. इसके पहले प्रदीप गुप्ता DRM थे जिनसे इन्होंने पदभार ग्रहण किया. बिंद्रा भारतीय रेलवे यातायात सेवा के 1996 बैच के अधिकारी हैं. उनके पास रेलवे एवं भारत सरकार के विभिन्न विभागों में काम करने का व्यापक अनुभव है.

कार्य का लंबा रहा है अनुभव

इस कार्यभार से पहले, वे दिल्ली स्थित उत्तर रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक (पीएम) के रूप में कार्यरत रहे. जहां उन्होंने दूरगामी सिस्टम सुधार और नवाचारों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. जिससे पारदर्शिता, दक्षता और प्रभावशीलता में वृद्धि हुई.बिंद्रा ने कोयला मंत्रालय में निदेशक के रूप में कार्य किया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान वह महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड एमसीएल और सिंगरेनी कोल कंपनी लिमिटेड एससीसीएल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में भी शामिल रहे. वे रेलवे बोर्ड में निदेशक के रूप में भी कार्यरत रहे. जहां उन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया. रेलवे बोर्ड में अपने कार्यकाल से पहले, उन्होंने दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर, आद्रा और चक्रधरपुर मंडलों के परिचालन और वाणिज्यिक विभागों में विभिन्न पदों पर काम किया. इन कार्यकालों के दौरान अपने संस्थान को कई पुरस्कार भी दिलवाई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close