Ranchi News: 9 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में दिखेगा आदिवासी संस्कृति का भव्य रंग, 32 जनजातियां होंगी एक मंच पर… जानिए क्या होगा खास?

Ranchi: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रांची का मोरहाबादी मैदान 9 अगस्त को आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के रंग में रंगा नजर आएगा। इस अवसर पर भव्य विश्व आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। खास बात यह है कि झारखंड के 32 जनजाति समाज अपनी पारंपरिक वेशभूषा में इस सांस्कृतिक समागम का हिस्सा बनेंगे।

महोत्सव में अलग-अलग जनजातीय समाज के कलाकार अपनी-अपनी भाषाओं में गीत, संगीत और पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही झारखंड के वीर शहीदों की गौरवशाली गाथा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए प्रस्तुत की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

600 से ज्यादा कलाकार दिखाएंगे अपनी कला

इस भव्य आयोजन में झारखंड के 600 से अधिक कलाकार शामिल होंगे। कार्यक्रम में पांच प्रमुख जनजातीय भाषाओं—मुंडारी, कुड़ुख, संथाली, हो और खड़िया में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

इसके अलावा पंचपरगनिया, कुरमाली, नागपुरी और खोरठा भाषाओं में भी नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां होंगी। अलग-अलग जनजातीय समुदायों की पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मोरहाबादी मैदान में दिखेगा रंग-बिरंगी रोशनी का नजारा

विश्व आदिवासी महोत्सव को खास बनाने के लिए मोरहाबादी मैदान को भी भव्य तरीके से सजाया गया है। मैदान के सभी प्रवेश द्वारों पर आदिवासी महोत्सव से जुड़े आकर्षक कटआउट लगाए गए हैं। वहीं, रंग-बिरंगी रोशनी से पूरे परिसर को सजाया गया है।

आयोजन के जरिए आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली इतिहास को लोगों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। यह महोत्सव सिर्फ सांस्कृतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आदिवासी समाज की एकजुटता और उनके आपसी संबंधों को भी मजबूत करने का संदेश देगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मोरहाबादी मैदान और आसपास के इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सुरक्षा और व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन की कोशिश है कि 9 अगस्त का यह आयोजन शांतिपूर्ण और यादगार तरीके से संपन्न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close