रांची पुलिस को बड़ी चुनौती! लूटपाट के दौरान मां-बेटी पर हमला…महिला की मौत पर जनता में आक्रोश!

Big challenge for Ranchi police! Mother and daughter attacked during robbery... Public outrage over woman's death!

रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू साके टोली स्थित घर में लूटपाट के दौरान अपराधियों के द्वारा मारपीट में घायल 58 वर्षीय रेणुका सिन्हा का इलाज़ के क्रम में मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। वह सेवानिवृत्त प्रभात कुमार सिन्हा की पत्नी थी। वहीं मारपीट में घायल मृतिका की बेटी का इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार 28 फरवरी की रात रेणुका सिन्हा अपनी 26 वर्षीय बेटी के साथ सो रही थी। रात में 3 की संख्या में आएं अपराधी ताला तोड़कर उनके घर में घुस गए। तीनों ने घर में रखें गहने एवं मोबाइल लूट लिया। महिला एवं उनकी बेटी ने इसका विरोध किया तो तीनों ने मिलकर मां बेटी के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को रिम्स में भर्ती कराया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजन बेहतर इलाज के लिए राज अस्पताल ले गए। जहां इलाज़ के क्रम में महिला की मौत हो गई। मामले में बेटी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close