Ranchi : धीरज साहू के बाद एक और बड़े कारोबारी के ठिकानों पर IT की छापेमारी

रांची : झारखंड में आईटी की कार्रवाई जारी है. शराब कारोबारी सह कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के बाद आयकर ने पान मसाला कारोबारी जय कुमार सिंघानिया के ठिकानों पर छापेमारी की है. मालूम हो कि रांची के मेन रोड में जय सिंघानिया का दुकान है.

कारोबारी जय कुमार सिंघानिया के ठिकानों पर आयकर विभाग (आईटी) की टीम छापेमारी कर रही है. मंगलवार सुबह दो गाड़ियों से आईटी की टीम राजधानी के अपर बाजार स्थित जय सिंघानिया के यहां छापेमारी कर रही है. कारोबारी के ठिकाने के बाहर आयकर विभाग की गाड़ी खड़ी है. साथ ही सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान भी तैनात हैं. किसी को भी अंदर से बाहर या बाहर से अंदर आने नहीं दिया जा रहा है. इधर आईटी टीम को अबतक सिंघानिया के कार्यालय का लोकेशन नहीं मिला है. टीम अपर बाजार में अब भी लोकेशन की तलाश में है. बता दें कि जय सिंघानिया झारखंड के बड़े पान मसाला व्यापारी हैं और इनका राज्यभर में एक बड़ा कारोबार है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close