कोटा में रांची की छात्रा ने की खुदकुशी, 5 महीने पहले मेडिकल की तैयारी के लिए आयी थी कोटा, 8 महीने में 25वीं आत्महत्या

कोटा। कोटा में स्टूडेंट्स की सुसाइड का सिलसिला खत्म ही नहीं हो रहा है। मेडिकल की तैयारी कर रही झारखंड की एक और छात्रा आत्महत्या कर ली। छात्रा का नाम रिचा सिन्हा है। जानकारी के मुताबिक रिचा सिन्हा (16) पांच महीने पहले मई में कोटा आई थी। वार्डन अर्चना ने बताया कि एक महीने पहले बच्ची के पिता से बात हुई थी। तब कॉल कर उन्हें बेटी से आकर मिलने का कहा था।

इस पर उन्होंने बताया था कि वे वे कुछ ही दिनों में आएंगे, लेकिन आए नहीं। बताया जा रहा है कि छात्रा के पिता एक महीने से उससे बात नहीं कर रहे थे। रात करीब 10 बजे विद्याधर नगर थाना क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पलेक्स स्थित हॉस्टल में छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के दौरान छात्रा के रूम का गेट खुला था। रूममेट ने उसे फंदे से झूलता देखा तो उसने शोर मचाया और दूसरे स्टूडेंट्स को जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिचा सिन्हा रांची की रहने वाली थी। कोटा में पिछले 8 महीने में ये 25वां सुसाइड है। रिचा की रूम मेट के मुताबिक दो दिन से रिचा की तबीयत भी ठीक नहीं थी। रिचा की रूममेट आयशा ने बताया कि वह अपने पिता से बालकनी में बात कर रही थी, तभी रिचा ने बालकनी का गेट लगा दिया। रिचा ने जैसे ही फंदा लगाया तो वह शोर मचाने लगी। शोर मचाने पर स्टूडेंट और हॉस्टल के दूसरा स्टाफ रूम में पहुंचा और रिचा को निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close