रांची: चोरों ने राजधानी में फिर कर दिया बड़ा कांड, 22 लाख की चोरी से मचा हड़कंप, लाखों के जेवहरात चोरों ने कर दिया पार

Ranchi: Thieves have struck again in the capital, causing a stir with a theft worth ₹22 lakh; jewelry worth lakhs was stolen.

रांची। राजधानी रांची में चोरों का उत्पात कुछ ज्यादा भी बढ़ गया है। लगातार चोरी की घटनाओं ने पुलिस व्यवस्था की कलई खोल दी है। अशोक नगर चोरी मामले का खुलासा भी नहीं हो पाया था कि शहर में दो और बड़ी चोरियों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। जगन्नाथपुर और नगड़ी थाना क्षेत्र में हुई इन दोनों वारदातों में अपराधी करीब 22 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घर का एस्बेस्टस तोड़कर 10 लाख से ज्यादा के गहने उड़ाए

मिली जानकारी के मुताबिक जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की न्यू कॉलोनी निवासी सुरेश यादव के घर में 9 जुलाई की देर रात चोरी की घटना हुई। पीड़ित के मुताबिक, घटना के समय वह घर पर नहीं थे। इसी दौरान चोर किचन का एस्बेस्टस तोड़कर घर के अंदर घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर नकदी तथा कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चोरी हुए सामान में सोने के झुमके, अंगूठियां, चेन, मंगलसूत्र, लॉकेट, नथ सहित कई आभूषण और चांदी के गहने शामिल हैं। पीड़ित ने चोरी गए सोने के जेवरों की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई है।घटना के बाद घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में कुछ संदिग्ध युवक देर रात घर के आसपास घूमते हुए दिखाई दिए हैं। पीड़ित ने पुलिस को फुटेज सौंपते हुए इन्हीं युवकों पर संदेह जताया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

दुकान खोलने में व्यस्त था कारोबारी, डिक्की से 12 लाख के गहने लेकर भागे बदमाश

दूसरी घटना नगड़ी थाना क्षेत्र के व्यस्त नारो बाजार में रविवार सुबह हुई। राधे-कृष्णा ज्वेलर्स के संचालक अजित कुमार सोनी अपनी बाइक से दुकान खोलने पहुंचे थे। बाइक की डिक्की में सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग रखा हुआ था।

 

जैसे ही वह दुकान का शटर खोलने में व्यस्त हुए, पहले से घात लगाए बदमाशों ने बाइक की डिक्की तोड़ी, बैग निकाला और पिस्का स्टेशन की ओर फरार हो गए। कारोबारी ने उनका पीछा भी किया, लेकिन अपराधी भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकले।पीड़ित के अनुसार, चोरी हुए बैग में करीब 20 ग्राम सोना और 5 किलोग्राम चांदी के आभूषण थे, जिनकी कीमत करीब 12 लाख रुपये है। मामले में नगड़ी थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close