रांची: स्कूल नहीं आईं छात्राएं तो दौड़ा-दौड़ाकर शिक्षकों ने पीटा, एक छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत नाजुक, इधर स्कूल ने…

रांची। स्कूल में तीन छात्राओं को स्कूल में शिक्षकों ने इस तरह मारपीट और प्रताड़ित किया, कि एक छात्रा ने जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश की। मामला रांची के रातू थाना क्षेत्र के कृषक उच्च विद्यालय का है। आरोप है कि स्कूल नहीं आने पर तीन छात्राओं की इतनी पिटाई कर दी गयी कि उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भरती करना पड़ा। एक छात्रा को इस पिटाई से इतना अपमान महसूस हुआ कि उसने कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की।

कृषक उच्च विद्यालय गडरी गुडू में क्लास 10वीं की दो छात्रा और क्लास छठी की एक छात्रा स्कूल नहीं आयी थी। मंगलवार को दिन के तीन बजे विद्यालय के सचिव अशोक महतो, प्रधानाध्यापिका सीमा कुमारी, शिक्षक निरंजन महतो, शिक्षिका श्वेता तिर्की ने स्कूल नहीं आने पर दंड देने के बहाने तीनों की जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई से अपमानित महसूस करने पर आज 10वीं की एक छात्रा ने कीटनाशक खा लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़ित छात्राओं ने बताया कि चारों शिक्षकों ने पूरे स्कूल में दौड़ा-दौड़ाकर उन्हें मारा, जिससे अपमानित होकर एक छात्रा ने बुधवार की सुबह जहर पी ली। छात्रा का इलाज कटहल मोड़ स्थित रिंची हॉस्पिटल में चल रहा है जंहा उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इधर विद्यालय के सचिव ने छात्राओं पर आरोप लगाया कि स्कूल पीरियड में तीनों छात्राएं छह लड़कों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर चली गई थी। जहां पर एक लड़के का बर्थडे भी मनाया गया था। जिस लड़की ने जहर खाने की बात सामने आई है वो मामला प्रेम प्रसंग का है। अगर स्कूल में मंगलवार को मारपीट की गई होती तो बुधवार को जहर खाने का क्या मतलब है। मां ने उसे घर पर डांटा तो लड़की ने जहर खा ली। स्कूल में मारपीट की किसी प्रकार की घटना नहीं जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close