Ranchi: पूरे परिवार ने खाया जहर, पिता-पुत्र की मौत, मां और बेटी की हालत गंभीर

रांची: जिले के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के गुरुगाईं इलाके में रहने वाले रोहित साहु और उसके छह साल के बेटे अंकित साहु की बुधवार को इलाज के क्रम में रांची रिम्स में मौत हो गई। दोनों के शव को पोसटमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं रोहित की पत्नी निर्मला देवी आठ वर्षीय बेटी अपर्णा कुमारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मां-बेटी का इलाज रांची रिम्स में चल रहा है। बुढमू पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी का बयान नहीं लिया जा सका है। पुलिस निर्मला देवी के होश में आने का इंतजार कर रही है। शुरूआती जांच में पता चला है कि पूरे परिवार के लोगों ने जहर खा लिया था। इस वजह से पिता और बेटे की मौत हुई है। दोनों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि उनकी मौत कैसे हुई है।

पड़ोसियों के अनुसार, रोहित साहू अपने परिवार के साथ अपने माता-पिता से अलग रहता था। बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात रोहित साहु के पूरे परिवार ने जहर खा लिया था। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। बुधवार की सुबह पड़ोसियों को इस बात की जानकारी मिली। पड़ोसियों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया जहां रोहित व उसके बेटे की मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close