आजीविका पीआरपी/बीएपी संघ का प्रमंडलीय सम्मेलन सम्पन्न, HR पॉलिसी और व्यक्तिगत खाते में मानदेय का जल्द होगा समाधान

पलामू । झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के कर्मी IPRP& BAP के द्वारा झारखंड राज्य आजीविका पीआरपी, बीएपी संघ के बैनर तले पलामू प्रमण्डल अध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में प्रमण्डल स्तरीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन डाल्टनगंज के चंद्रा रेसिडेंसी में किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ग्रामीण विकास विभाग के एन त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि संघ के राज्य अध्यक्ष मुन्ना कापरी की उपस्थिति में कार्यक्रम का सुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम का संचालन अर्चना कुमारी के द्वारा किया गया। सभी जिलों के पदाधिकारियों के द्वारा अपने समस्यों से अवगत कराया गया।
प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष नारायण महतो ने संघ के पीआरपी, बीएपी के द्वारा 2014 से JSLPS में अबतक के बिंदुओं को विस्तार से रखते हुए अपनी बातों से अवगत कराया और संघ के द्वारा पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी को चार सूत्री मांग का ज्ञापन सौंपा गया । मंच से पूर्व मंत्री के द्वारा यह आश्वाशन दिया गया की विभागीय मंत्री के साथ बैठक कर पूर्ण करने पर विचार करेंगे।
उन्होंने दो मांग 1.व्यक्तिगत खाता में मानदेय 2. आईपीआरपी ,BAP को HR पॉलिसी से तत्काल जोड़ने का आश्वासन दिए। साथ ही महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक रूप से स्वावलंबी बनाने के दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिए इसके साथ ही पीआरपी,BAP संघ के जिला पदाधिकारीयों को पूर्व मंत्री त्रिपाठी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना कापरी, प्रदेश सचिव मुस्तकीम रज़ा के द्वारा संघ की मजबूती और मांग के समर्थन में रणनीतियों पर चर्चा किये ।
आज के कार्यक्रम में झारखण्ड राज्य आजीविका पीआरपी, बीएपी के प्रदेश सचिव मुस्तकीम रज़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष नूरी खातून, प्रदेश मीडिया प्रभारी कार्तिक कुमार दीपक कुमार प्रमंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, गढ़वा जिला अध्यक्ष आलोक कुमार , जिला सचिव समीना खातून, लातेहार जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार, जिला सचिव ललिता कुमारी, पलामू से जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, छोटू तुरी, मीना कुमारी ,अतुल कुमार , चंद्रदीप कुमार, पूनम कुमारी, सुनीता देवी, मुन्नी कुमारी, सहित तीनो जिला के IPRP & BAP jslps कर्मी उपस्थित रहे।












