CM हेमंत सोरेन से मिले दिवंगत सुभाष मुंडा के परिजन, लगायी न्याय की गुहार

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज शुक्रवार को झारखंड विधानसभा में सीपीआई (एम) नेता दिवंगत सुभाष मुंडा के परिजनों ने मुलाकात की. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सुभाष मुंडा के माता-पिता एवं पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

सुभाष मुंडा के परिजनों ने मुख्यमंत्री से मिलकर कहा कि सुभाष मुंडा परिवार का भरण-पोषण करने वाले महत्वपूर्ण सदस्य थे. उनकी हत्या होने से पूरा परिवार दुःखी एवं बहुत ज्यादा चिंतित है. मुख्यमंत्री ने स्व सुभाष मुंडा के माता-पिता को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आपके परिवार को हर हाल में न्याय दिलाएगी. आपको बता दें कि पिछले दिनों दलादिली स्थित ऑफिस में घुसकर अपराधियों ने सुभाष मुंडा की हत्या कर दी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close