राजस्व अधिकारी का ड्यूटी जाते वक्त हुआ किडनैप, फिर इस हाल में एक महीने बाद मिले, मां ने दर्ज कराया था किडनैपिंग का केस

Revenue officer was kidnapped while going for duty, then found in this condition after a month, mother had filed a case of kidnapping

Crime News: जमीन की जांच के लिए गये एक अफसर की जान ले ली गयी। पहले अफसर का किडनैपिंग का मामला दर्ज हुआ था, लेकिन अब उनका शव मिला है। घटना यूपी के बरेली का है, जहां राजस्व अधिकारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक ड्यूटी जाते समय अगवा हुए थे। पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी बीच जिले के कैंटोनमेंट क्षेत्र के बभिया गांव में एक नाले के पास उनका शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है. इस मामले की जांच की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने बताया कि राजस्व अधिकारी की पहचान मनीष कश्यप (45) के रूप में हुई है। वो फरीदपुर तहसील में राजस्व अधिकारी के पद पर तैनात थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

27 नवंबर को ड्यूटी जाने के लिए घर से निकले थे। उसके बाद से लापता हो गए थे, इस मामले में पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही थी। मनीष कश्यप के गायब होने के बाद उनकी मां मोरकली ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने खल्लपुर गांव के एक स्थानीय प्रतिनिधि और उसके साथियों पर अपने बेटे का अपहरण करने का आरोप लगाया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारी मनीष कश्यप का पता लगाने का निर्देश दिया था। पुलिस जांच में पता चला है कि राजस्व अधिकारी की हत्या फरीदपुर के कपूरपुर गांव में जमीन की पैमाइश के विवाद से जुड़ी है। वो जमीन की पैमाइश कर रहे थे, तभी आरोपियों को उन पर विरोधी पक्ष का पक्ष लेने का शक हुआ. इसके बाद उनकी हत्या की साजिश रची गई।

 

जानकारी के मुताबिक 27 नवंबर को आरोपियों ने मनीष कश्यप को तहसील कार्यालय में बुलाया। वहां मारुति अर्टिगा कार के अंदर उनका गला घोंट दिया। इसके बाद उनके शव को बभिया गांव में नाले के पास फेंक दिया। पुलिस जल्द ही सभी दोषियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई करेगी. एफआईआर में हत्या की धाराएं जोड़ी जा रही हैं।

Related Articles

close