सोना-चांदी की कीमत में उछाल, सोना 1,130 रुपये, तो चांदी में भी 1,100 रुपये की तेजी, ज्वैलर्स लेंगे अब ये रेट

Gold Silver Rate Today : सोने और चांदी की कीमत में आज बड़ी तेजी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमत बढ़ने का असर घरेलू बाजार पर देखने को मिला। आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 1,130 रुपये के उछाल के साथ 67,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया। चांदी की कीमत भी 1,100 रुपये की तेजी के साथ 77,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 76,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। बाजारों में सोने की हाजिर कीमत (24 कैरेट) 67,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा थी, जो पिछले बंद भाव से 1,130 रुपये की तेजी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,202 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 48 डॉलर की बढ़त है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कॉमेक्स पर सोने की हाजिर कीमतों को बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी से समर्थन मिला। चांदी भी 25.51 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले कारोबार में यह 24.84 डॉलर प्रति औंस पर रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close