आरएमसी ने तोड़ा रिकॉर्ड: प्रापर्टी टैक्स कलेक्शन में 80 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें क्या हैं इसके मायने!

RMC breaks record: Property tax collection crosses Rs 80 crore mark, know what it means!

रांची : रांची नगर निगम (आरएमसी) ने इस वित्तीय वर्ष में शानदार उपलब्धि हासिल की है। शहर के लोगों के सहयोग से 1,67,372 करदाताओं से कुल 80,64,37,113 का प्रापर्टी टैक्स संग्रहण किया गया। जिससे रांची झारखंड में सबसे अधिक टैक्स कलेक्शन करने वाला नगर निकाय बन गया है। रांची नगर निगम ने इस वर्ष डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया, जिसके परिणामस्वरूप 32,373 करदाताओं ने ऑनलाइन 17,05,79,093.21 का भुगतान किया। इसके अलावा जन सुविधा केंद्रों पर भी कर संग्रहण हुआ, जहां 13,934 करदाताओं ने 5,38,72,014.58 की राशि जमा की।

डोर टू डोर से मिले 42 करोड़

डोर-टू-डोर कलेक्शन के तहत 1,06,019 करदाताओं से 41,81,40,029.39 का संग्रहण हुआ, जो नगर निगम की एक और बड़ी सफलता रही। 31 मार्च को चालू वित्त वर्ष के अंतिम दिन 897 करदाताओं से 91,45,230 का संग्रहण किया गया। इसके अलावा जल कर के रूप में 12,02,91,970 और ट्रेड लाइसेंस से 2,16,38,840 का संग्रहण भी हुआ। पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 के मुकाबले इस वर्ष 10,24,73,938 अधिक कर वसूला गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शहर को सुंदर में बनाने में करेगा खर्च

रांची नगर निगम इस राशि का उपयोग शहर की आधारभूत संरचना, स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं और शहर को और अधिक सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने में करेगा। निगम यह सुनिश्चित करेगा कि एकत्रित राजस्व का सदुपयोग इन क्षेत्रों में किया जाए, जिससे रांची को एक बेहतर और समृद्ध शहर बनाया जा सके। वहीं लोगों को बेसिक सुविधाएं मिल सके जिसके लिए उन्होंने कर भुगतान किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close