सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, 1 बच्चे की मौत,9 घायल

सराकेला : में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां यात्रियों से भरी बस पलट गई। इस दौरान एक साइकिल सवार को ठोकर लगी. जिससे साइकिल पर सवार एक 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे में 7 यात्री समेत दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घटना जिला के राजनगर थाना क्षेत्र के चलियामा तलाई गांव के पास की है।
इस हादसे में एक 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि 7 यात्री घायल हो गए. इसके इलावा हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति और उसका बच्चा भी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि यह हादसा साइकिल सवार व्यक्ति को बचाने को दौरान हुआ.जानकारी के अनुसार, चाईबासा से पार्वती नाम की यात्री बस टाटा की ओर आ रही थी. इस बीच चलियामा तेलाई गांव के पास साइकिल सवार लाडो बानरा को बचाने के दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई।










