ASI से लूट : पुलिसवाले भी नहीं हैं सुरक्षित… बाइक सवार लूटेरों ने ASI से कर ली लाखोें की लूट…सोने की चेन…..FIR दर्ज

भागलपुर। लूटेरों का दुस्साहस तो देखिये ! पुलिसवाले से ही लाखों की लूट कर ली। हैरान करने वाला मामला भागलपुर का है, जहां ASI से सोने की चेन लूटकर लूटेरे फरार हो गये। दिन दहाड़े पुलिसवाले से हुई इस लूट ने हर किसी चौंका दिया। हैरानी की बात इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि जहां ये वारदात हुई, वो पुलिस की छावनी यानि पुलिस लाइन का इलाका है।

सुबह सवा आठ से साढ़े आठ बजे के बीच पुलिसलाइन परिसर में ASI अनिल कुमार सिंह के गले से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन छीनकर भाग निकले। घटना उनके सरकारी क्वार्टर से महज 50 कदम की दूरी पर घटी। इसको लेकर उन्होंने इशाकचक थाने में केस दर्ज कराया है। ASI का कहना है कि सोने की चेन का वजन लगभग 33 ग्राम था जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये थी। एसपी सिटी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की कोशिश जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एएसआई अनिल का कहना है कि वे सुबह अपने क्वार्टर से निकलकर चल रहे थे। तभी इशाकचक थाना वाले मोड़ की तरफ से पुलिसलाइन के अंदर काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार होकर दो लड़के आए और पीछे बैठे बदमाश ने उनके गले से चेन छीन लिया। चेन छीनने के बाद वे दोनों उत्तरी गेट की तरफ से निकले और कचहरी चौक की तरफ भाग निकले। घटना के बाद एएसआई ने हल्लाकर घटना की जानकारी अन्य पुलिस वालों को दी। अपराधियों का पीछा भी किया गया पर वे हाथ नहीं आए। घटना के बाद इशाकचक पुलिस को सूचित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close