मुर्गा पहुंचा थाना: “पड़ोसी की नीयत है मुर्गे पर खराब”…जब चोरी की रिपोर्ट लिखाने मुर्गा अपनी मालकिन संग पहुंचा थाने….शिकायत पर पुलिस भी परेशान, जानिए फिर क्या हुआ

बिलासपुर। एक मुर्गा चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने खुद थाने पहुंच गया। चोरी का ये अनूठा मामला बिलासपुर के रतनपर स्थित सिलदहा का है। पुलिस ने भी जब मुर्गे की चोरी की शिकायत सुनी तो सर पीट लिया। काफी समझाने बुझाने के बाद भी मुर्गे की मालकिन रिपोर्ट दर्ज कराने पर अड़ी रही। लिखित शिकायत पत्र के आधार पर पुलिस ने अब कार्रवाई की बात कही है।

थाने से मिले कार्यवाही के आश्वासन के बाद महिला थाने से लौट आई।

जानकारी के मुताबिक सिलदहा रतनपुर की जानकी बिंझवार ने अपने घर पर कई सारे देसी मुर्गे पाल रखे थे। उन मुर्गों का वो अपने बच्चों की तरह ख्याल रखती थी, लेकिन पड़ोसी की नजर जानकी के मुर्गे पर खराब हो गई। और रविवार की शाम चुपके से जानकी के पड़ोसी ने देसी मुर्गा चोरी कर लिया। इधर अपने घर में मुर्गे को नहीं देख जानकी परेशान हो गई और फिर तुरंत खोजबीन शुरू की। इस दौरान पड़ोसी के पास उसने मुर्गे को देखा। मुर्गे को लेकर विवाद शुरू हो गया, इस दौरान मुर्गा भी घायल हो गया। काफी हिला हवाला के बाद आखिरकार पड़ोसी मुर्गा को छोड़ने को तैयार हुआ। थाने में शिकायत के बाद अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकी बिंझवार का आरोप है कि काफी वक्त से पड़ोसी की नजर उसके मुर्गे पर पड़ी हुई है। कई दफा उसने मुर्गा चोरी करने की कोशिश की है। मना करने पर गाली गलौज व लड़ाई करने का भी आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि चोरी करने से रोकने पर पड़ोसी ने उसे धमकी दी है, कि वह उसके मुर्गे को मारेगा जो भी करना है वह कर ले। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज करा दी है और कार्रवाई करने की बात कही है इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close