मिड डे मील में परोसा सड़ा अंडा: स्कूल प्रबंधन को शो कॉज…BDO ने कहा..

हजारीबाग । हजारीबाग जिला मे विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों के साथ खिलवाड़ का मामला आया है। केरेडारी प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित कन्या मध्य विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। शुक्रवार को विद्यालय के बच्चों को एमडीएम में सड़ा हुआ अंडा दिया गया। खाना के साथ सड़ हुआ अंडा मिलने पर बच्चों ने इसका विरोध किया और विद्यालय के बच्चे हाथ में सड़े अंडे को लेकर शिकायत करने केरेडारी प्रखंड कार्यालय पहुंची। पहुंचते ही बच्चों ने केरेडारी बीडीओ किस्टो कुमार बेसरा से विद्यालय सचिव, अध्यक्ष एवं संयोजिका द्वारा घटिया भोजन एवं सड़ा हुआ अंडा देने की शिकायत की। साथ ही विद्यालय में गुणवत्ता युक्त भोजन की व्यवस्था कराने की भी मांग की।

बीडीओ ने विद्यालय प्रबंधन पर कानूनी कार्रवाई की कहीं बात

पढ़ाई छोड़ बीडीओ ऑफिस पहुंचे स्कूली बच्चों की पूरी शिकायत सुनी। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन पर कानूनी कार्रवाई करने एवं गुणवत्ता युक्त भोजन व्यवस्था करने का भरोसा दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीईओ ने विद्यालय प्रबंधन को किया शो कॉज

बीईओ चंद्रशेखर भारती ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सचिव और संयोजिका को शो कॉज जारी करते हुए जवाब मांगा है। इस बारे में विद्यालय सचिव से उनकी पक्ष जानने की कोशिश की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close