संसद में NEET पर बवाल! खरगे का बड़ा हमला- देश अराजकता की ओर…एक घंटे में दो बार ठप हुई कार्यवाही

छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा संसद में गूंजा, राहुल गांधी ने भी स्पीकर से की विशेष चर्चा की मांग

नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद को लेकर संसद से लेकर सड़क तक सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। मानसून सत्र के दूसरे दिन लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामे के चलते कार्यवाही एक घंटे के भीतर दो बार बाधित हुई और आखिरकार दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

विपक्ष लगातार NEET पेपर लीक, छात्रों के प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सरकार को घेर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खरगे का सरकार पर तीखा हमला

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “देश अराजकता की ओर बढ़ रहा है और सदन में विपक्ष को बोलने तक नहीं दिया जा रहा।”

उन्होंने आरोप लगाया कि NEET मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया, आंसू गैस के गोले छोड़े गए और कई छात्र अस्पताल में भर्ती हैं। खरगे ने कहा कि इस पूरे मामले पर सदन में चर्चा होनी चाहिए, लेकिन विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘माइक बंद कर दिया गया’

सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद मीडिया से बातचीत में खरगे ने कहा कि जैसे ही उन्होंने छात्रों पर हुई कार्रवाई का मुद्दा उठाना शुरू किया, उनका माइक बंद कर दिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष को अपनी बात रखने का अवसर नहीं दे रही और छात्रों के मुद्दे पर चर्चा से बच रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

खरगे ने कहा कि सरकार युवाओं के साथ होने का दावा करती है, लेकिन हकीकत में छात्रों पर बल प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के रवैये से देश में अराजकता का माहौल बन रहा है।

राहुल गांधी ने स्पीकर से की मुलाकात

इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। विपक्ष ने स्पीकर से NEET पेपर लीक मामले पर सदन में विस्तृत चर्चा कराने की मांग की।

NEET विवाद को लेकर संसद के भीतर और बाहर राजनीतिक टकराव लगातार तेज होता जा रहा है, जबकि विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग पर अड़ा हुआ है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close