Sahibganj News: मनौव्वर ने खुद को मनोहर बताकर हिंदू लड़की की भर दी मांग, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

साहिबगंज के बरहेट में एक युवक पर कथित रूप से पहचान छिपाकर नाबालिग लड़की को शादी के लिए मंदिर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बरहेट/साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र में एक युवक को कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाकर नाबालिग हिंदू लड़की को शादी के बहाने मंदिर ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।मामला तब सामने आया जब नाबालिग की मां ने बरहेट थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि युवक खुद को ‘मनोहर’ नाम से हिंदू बताकर उसकी बेटी के संपर्क में आया था, जबकि उसका वास्तविक नाम मनौव्वर अंसारी है।

स्कूल जाने के बहाने घर से निकली थी नाबालिग

एफआईआर के अनुसार, 15 जुलाई को नाबालिग घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। बाद में परिजनों को सूचना मिली कि उसे शादी के उद्देश्य से शिवगादी मंदिर ले जाया गया है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि इससे पहले भी 29 जून को आरोपी लड़की को रांची ले गया था।मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसकी बेटी को लगातार परेशान करता था और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। इन आरोपों की जांच पुलिस कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंदिर में लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार, युवक कथित रूप से स्कूटी से नाबालिग को शिवगादी मंदिर लेकर पहुंचा, जहां उसने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। मंदिर में मौजूद लोगों को घटना संदिग्ध लगी, जिसके बाद मंदिर प्रबंधन समिति को सूचना दी गई।समिति ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद बरहेट थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

कोर्ट में दर्ज कराया गया पीड़िता का बयान

पुलिस ने नाबालिग का बयान न्यायालय में दर्ज कराया है। वह अपनी मां और मामा के साथ कोर्ट पहुंची थी। वहीं आरोपी से पूछताछ के बाद उसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस बोली- मामले की जांच जारी

बरहेट थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस सभी आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close